Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

किशोर को सौंपा गया था सलमान खान को मारने का काम, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस ने आतंक फैलाने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन 2 युवकों में से एक को लॉरेंस बिश्नोई ने जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर सलमान खान को मारने का जिम्मा सौंपा था। गिरफ्तार किए गए 2 युवकों में से एक नाबालिग है और वह 9 मई को मोहाली स्थित पंजाब मुख्यालय पर आरपीजी हमले में भी शामिल था।

पिता सलीम खान को भी मिला धमकी भरा पत्र
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के मुताबिक गिरफ्तार नाबालिग लड़के ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे, दीपक सुरकपुर और मोनू डागर को सलमान खान को मारने का काम सौंपा था, लेकिन बाद में सलमान की जगह गैंगस्टर राणा कंडोवालिया को मुख्य निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जब सलमान खान के पिता सलीम खान दौड़ने के लिए निकले तो उनकी सुरक्षा टीम को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें मूसवाले जैसा हाल कर दूंगा लिखा गया था।

इस चिट्ठी के बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 29 मई को प्रसिद्ध गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसवाले की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गिरोह ने ली थी। यह देख आरोपियों ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

फैंस चाहते हैं आरोपियों के लिए सजा
जब से दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तब से सलमान के फैंस सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। हालांकि नाबालिग लड़के से अभी पूछताछ की जा रही है, लेकिन गिरफ्तार आरोपी के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

तकनीशियन अपरेंटिस के 175 पदों पर निकली वैकेंसी। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

आज बारिश से प्रभावित उत्तराखंड का अमित शाह करेंगे दौरा, बचाव कार्यो और राहत की करेंगे समीक्षा

Live Bharat Times

राजस्थान पेपर लीक मामला – नेपाल से कोचिंग चला रहा था गिरोह

Admin

Leave a Comment