Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरीदाबाद: मिठाई खा रहे हैं तो थोड़ा संभल कर, कहीं सेहत के साथ ना बिगाड़ दे त्यौहार का मजा

फरीदाबाद।

त्योहारों पर अगर मिठाई खाएंगे तो ध्यान रखें कहीं वो नकली तो नहीं हैं, जो आपकी सेहत के साथ त्यौहार का मजा भी बिगाड़ दे। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एनआईटी 2 में त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद के निरीक्षक जगदीश द्वारा डॉ. सचिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ एनआईटी-2 फरीदाबाद में रसगुल्ले बनाने वाली दुकानों का औचक निरीक्षक किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा पुजारी जी रसगुल्ले नाम की फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण  के दौरान एनआईटी 2बी ब्लॉक में राजकुमार द्वारा रसगुल्ले बनाने की वर्कशाप चलाई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मांगने पर उसने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया। इस दौरान टीम को मौके से 29 सौ किलोग्राम रसगुल्ले, 300 किलोग्राम गुलाब जामुन तैयार मिला व करीब 60 किलोग्राम छैना रसगुल्ले बनाने के लिए तैयार रखा हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इनका सैंपल ले लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
टीम ने एक अन्य वर्कशाप को भी चेक किया। यहां विभाग को कोई दस्तावेज नहीं मिला। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी को करीब 500 किलोग्राम रसगुल्ले तैयार मिले। टीम ने उसका भी सैंपल ले लिया है। डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

“जम्मू-कश्मीर में बदलाव का लाभ युवाओं तक पहुंच रहा है”: विदेश मंत्री

Admin

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री हुए शामिल

Admin

इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी बंद करने की सरकार की तैयारी…

Live Bharat Times

Leave a Comment