Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सिक्किम की युवती ने विवाद के बाद खुद का गला रेता।

विवाद के बाद खुद से गला रेत कर सिक्किम की युवती की मौत हो गई।

भोपाल: पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी सेक्टर सी में दो मित्र लिव इन पार्टनर में रह रहे थे। दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ जिसके बाद युवक के बताए जाने के मुताबिक युवती ने कांच के टुकड़े से खुद को मार दिया।
हालांकि पुलिस को शक है कि यह कत्ल युवक ने किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और लिव-इन पार्टनर में रह रहे युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक एवं युवती दोनों के फोन जप्त कर लिए हैं और युवती के परिवार वालों को सिक्किम से मामला बताकर भोपाल बुला लिया है आज शाम तक युवती के घर वाले भोपाल पहुंच जाएंगे पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दोनों रात में कमरे में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने शराब पी। इस दौरान हर्ष के मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया और इसी बात को लेकर प्रेमा और उसमें जमकर विवाद हो गया। इस दौरान प्रेमा ने गुस्से में आकर कमरे में तोड़फोड़ कर दी। उसने कमरे में लगा आईना भी तोड़ दिया। उसके बाद वह उस टूटे आईने के एक टुकड़े को लेकर बाहर चली गई थी। इस बीच हर्ष अपने फोन पर किसी से बात करने लगा। बाद में उसे पता चला कि प्रेमा ने अपना गला काट लिया है।
पिपलानी थाने के एएसआइ आरआर बघेल के मुताबिक मूलत:सिक्किम निवासी 24 वर्षीय प्रेमा लांबा तमंग रोहित नगर शाहपुरा में एक निजी ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन थी। दो माह पहले उसकी शहडोल के रहने वाले एक युवक हर्ष केशरवानी से इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। युवक निजी कालेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। उसके बाद से दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और इंद्रपुरी सी सेक्टर में कमरा किराये पर लेकर लिव-इन में रहने लगे थे।

Related posts

लखनऊ : विधानसभा अध्यक्ष के भोज पर अखिलेश और योगी ने किया एक दूसरे का अभिवादन

Live Bharat Times

तालिबान ने कोशिश की फ्लाइंग हेलिकॉप्टर, अमेरिका ने छोड़ा पीछे, क्रैश किया; 3 मारे गए

Live Bharat Times

सिक्ख समाज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कृपाण व सरोपा देकर सम्मान

Admin

Leave a Comment