Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्यप्रदेश : बादल छटने से भोपाल में निकली खिलखिलाती धूप

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी संबद्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इससे मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। राजधानी में भी बादल छंटने से धूप निकली है। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अब भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने पर कहीं–कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के भी संकेत मिलने लगे है। चार दिन में मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी भी रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में रुक-रुककर वर्षा होगी। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 87.2, सतना में 15.7, छिंदवाड़ा में 10.8, रीवा में 9.4, मंडला में आठ, खंडवा में 6.8, जबलपुर में 5.4, खजुराहो में चार, धार में 3.5, खरगोन में 2.2, सागर में दो, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Related posts

मथुरा : जिला अस्पताल से फरार मुजरिम गिरफ्तार, जा रहा था पकड़वाने वाले को मारने

Admin

यूपी: बड़े हनुमान मंदिर के पास देसी बम हमले में छह घायल

Live Bharat Times

US राष्ट्रपति ट्रंप का आरोप: भारत कर रहा चावल डंपिंग!

Live Bharat Times

Leave a Comment