Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

TMKOC : दयाबेन को है गले का कैंसर ? जानिए दिशा वकानी के बारे में उनके भाई ने क्या कहा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाभाभी यानी दिशा वकानी 2017 से शो से गायब है। अचानक से वो शो से क्यों गायब हो गईं? इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है कि दिशा वकानी को गले का कैंसर है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाभाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दयाबेन उर्फ ​​दिशा वकानी को गले के कैंसर का पता चला है, मीडिया और सोशल मीडिया में इसको लेकर चर्चा चल रही है। जिससे उनके फैंस भी परेशान है। काफी सारे फैन्स दिशा वकानी से किसी न किसी तरह से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे है।

इस बीच दयाबेन उर्फ ​​दिशा वकानी के भाई ​​मयूर वकानी ने कहा कि दिशाबेन बिल्कुल ठीक है। भगवान की कृपा है। लोग झूठी अफवाहें फैला रहे है। बेन अपने परिवार के साथ मुंबई में खुशी-खुशी रहती है। उन्होंने लोगों से इस तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की,

जेठालाल ने भी दी सफाई

इस बारे में बात करते हुए दिलीप जोशी ने कहा कि, मुझे आज सुबह से लगातार फोन आ रहे है। आए दिन कोई न कोई अजीब खबर सामने आती रहती है। मुझे लगता है कि इसे बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि ये सब अफवाह है। इस पर ध्यान न दिया जाए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक है। हालांकि अभी तक इस खबर पर दिशा वकानी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने लगाई छलांग, निफ्टी 17100 के पार बंद

Live Bharat Times

नागपुर: SBL एनर्जी प्लांट में भीषण विस्फोट

Live Bharat Times

भाभीजी घर पर हैं: विभूति और डेविड चाचा निकले अंगूठी की कीमत लेने, क्या होंगे सफल?

Live Bharat Times

Leave a Comment