Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एमपी के ग्वालियर में पति की तलाश में दर-दर भटक रही पत्नी।

ग्वालियर एमपी। आठ माह की गर्भवती और अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर एक पत्नी पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। महिला का पति पांच दिन पहले उसे मायके में छोड़कर अपने दफ्तर (नगर निगम कार्यालय) के लिए निकला था, लेकिन फिर घर लौटा ही नहीं। करवाचौथ पर जहां महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखें हुई थीं वहीं यह पत्नी भूखी-प्यासी थाने में बैठी पति को तलाशने की गुहार लगा रही थी।लापता नगर निगम कर्मचारी की पत्नी मोनिका का कहना है कि सोमवार को 10:45 बजे उसका पति उसे लेकर नौकरी की निकला था। रोज की तरह उसे उसके मायके छोड़ कर वह चला गया था लेकिन शाम तक वह नहीं वापस आया। उसने पति के फोन पर कॉल किया लेकिन फोन बंद जा रहा था, उसे लगा कि वह किसी काम में व्यस्त होंगे और रात तक आ जाएंगे। पति काे ढूंढने का उसने बहुत प्रयास किया। ऑफिस जाकर भी पूछा तो पता चला कि वह ऑफिस तो गए थे, लेकिन जल्दी घर जाने की कहकर निकल गए थे। जब रिश्तेदारों उनके दोस्तों से पूछा तो कोई भी कुछ नहीं बता रहे। जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि एक महिला ने थाने आकर शिकायत कर बताया है कि उसका पति उसे मायके छोड़कर 10 अक्टूबर 2022 को नगर निगम ऑफिस अपने दफ्तर काम पर गया था लेकिन वापस लौट कर नहीं आया है। महिला प्रेग्नेंट है इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

होलिका दहन में किन लकडिया का करे इस्तेमाल और किनका भूल कर भी न करे उपयोग

Live Bharat Times

विधानसभा में एक दिन 182 विधायकों के स्थान पर बैठेंगे छात्र, सीएम-नेता प्रतिपक्ष भी होंगे छात्र

Live Bharat Times

मुकेश अंबानी का एलान- 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में Jio की मदद करेगी अमेरिकी कंपनी

Live Bharat Times

Leave a Comment