Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए जैतून के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

आजकल का खान पान बहुत अस्तव्यस्त हो गया है। बिजी लाइफ स्टाइल की वजह से हम अपनी हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाते। ऐसे में हमें बहुत सी समस्याएं परेशान करती है। उनमें से पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है। बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या होती है। रोजाना सुबह उठने के बाद पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता। इस वजह से पूरा दिन बेचैनी रहती है। रोजाना सुबह पेट का ठीक तरीके से साफ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए बहुत ही खास उपाय लेकर आए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। आप थोड़ा गर्म करके एक गिलास पानी लें। उसमें नींबू का रस डालें उसमें थोड़ी बूंदे जैतून के तेल की डालें। अब इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको कब्ज की समस्या में राहत होगी। इसके अलावा रात को सोने से पहले एक गिलास दूध गर्म करें। उसमें जैतून के तेल की बूंदें डालें। अब इस दूध का सेवन करें ऐसा करने से सुबह आपका पेट साफ होगा। आप शहद के साथ भी जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी लें। उसमें थोड़ा शहद में डालें। उसमें जैतून के तेल की बूंदें डालें। अब इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से भी आपकी कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts

सर्दीयों के मौसम में डैंड्रफ से पाना चाहते हैं छुटकारा, इन उपायों से मिलने का फायदा

Admin

वुमन प्रीमियर लीग- स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, क्यां बन सकती है कप्तान

Admin

‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी’

Live Bharat Times

Leave a Comment