Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सर्दीयों के मौसम में डैंड्रफ से पाना चाहते हैं छुटकारा, इन उपायों से मिलने का फायदा

सर्दियों का मौसम बहुत से लोगों को अच्छा लगता है। इस मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है। इसके अलावा हर तरह का खाना भी हमें भा जाता है। साथ ही मौसम भी काफी अच्छा होता है। लेकिन इस मौसम में हमें स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो जाती है। खास करके हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। साथ ही डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए बालों की देखभाल जरूरी होती है। सर्दियों के मौसम में आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके बालों का ख्याल रख सकते हैं। आज हम आपको डैंड्रफ को दूर करने के लिए अंडे के प्रयोग के बारे में बताएंगे।

अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए एक कटोरी में एक अंडे को तोड लें। अब इसमें थोड़ा दही डालें। इसमें आप ऑलिव ऑयल भी जरूर डालें। सारी चीजों को मिक्स करके एक अच्छा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने बालों में लंबाई के अनुसार अच्छे तरीके से लगाएं। अब इसे आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद आप बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इस खास उपाय से आपके बाल मुलायम बनेंगे और डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। अगर आप चाहें तो अंडे के साथ नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से आपके बालों का डैंड्रफ दूर होगा। अगर आप हफ्ते में एक बार इस खास प्रयोग को करते हैं तो आप के बाल मुलायम बनेंगे और डेंड्रफ की समस्या दूर होगी।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

राजधानी के मधुकम तक पहुंची धर्मांतरण की धधक, पुलिस के द्वारा छह महिलाओं को लिया गया हिरासत में।

Live Bharat Times

बेसन और दूध का एक साथ इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मिलेंगे अनेक लाभ

Admin

BJP ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए गुजरात के 6 सांसदों को लगाई फटकार

Admin

Leave a Comment