Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भोपाल। रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध: सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाई अफवाहों पर ध्यान न दें। खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके कम्पलेक्स और एसएसपी उर्वरकों का भण्डार उपलब्ध है। किसान भाइयों को उर्वरक की जितनी आवश्यकता है, वे उतना उर्वरक लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के माध्यम से किसानों के नाम जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उर्वरक आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं आने देगी। यदि कोई गड़बड़ी होती है जैसे कोई अधिक मूल्य में उर्वरक देता है तो इसकी सूचना दूरभाष क्रमांक 0755-2678403 पर दी जाए। किसानों की परेशानी तत्काल दूर की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना राज्य सरकार का कर्त्तव्य है। उर्वरक की उपलब्धता में भारत सरकार का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। अत: चिंता की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि असमय वर्षा से कई जगह खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है। किसानों की समस्याओं की राज्य सरकार को जानकारी है। फसल खराब होने का प्रभाव कृषकों के जीवन और बच्चों के भविष्य तक पर पड़ता है। किसानों की तकलीफों को देखते हुए ही फसलों के सर्वे के निर्देश दिए जा चुके हैं। क्षति के आकलन के आधार पर राहत की राशि दी जाएगी, साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबको संकट से उबारा जाएगा।

Related posts

कानपुर : हेमराज मार्किट अग्निकांड पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, डिप्टी सीएम बोले राजनीतिकरण ना करे

Live Bharat Times

पोन्नियिन सेलवन1 एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और तृषा कृष्णन की फोटो वायरल

Live Bharat Times

कौन हैं जैस्मीन शाह, कैसे काम करता DDCD… जिस पर दिल्ली एलजी ने लिया एक्शन

Live Bharat Times

Leave a Comment