Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर किया परिणीति की फिल्म ‘ऊंचाई’ का पोस्टर, परी ने दिया जवाब

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी देशभक्ति फिल्म कोड नेम तिरंगे को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक देशभक्ति का किरदार निभाती नजर आ रही हैं और अपने मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म में परिणीति ने पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधू के साथ मुख्य भूमिका निभाई हैं। हालांकि इस बीच परिणीति की फिल्म ‘ऊंचाई’ का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्टर
अब अर्जुन कपूर ने राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही परिणीति चोपड़ा की फिल्म ऊंचाई का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस कंधे पर ट्रेवलिंग बैग लिए पहाड़ों के पास खड़ी नजर आ रही हैं। इस लंबे पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, “वह मेरी पहली सह-कलाकार थीं, वह मेरी पहली स्टार थीं और राजश्री प्रोडक्शंस के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। मैं यह पोस्टर पूरे दिल और प्यार से परिणीति के लिए लाया हूं। वहीं परिणीति ने भी इस पोस्टर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमेगी। जो अपनी जिंदगी के बेहतरीन पल बिताने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी बेहद खास दोस्त के रोल में नजर आएंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा टूरिस्ट गाइड श्रद्धा गुप्ता के रोल में नजर आएंगी।

मल्टीस्टारर फिल्म नवंबर में होगी रिलीज
सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी जिसमें अमिताभ बच्चन और परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​नीना गुप्ता, सारिका और डैनी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। जबकि परिणीति चोपड़ा एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आएंगी। राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग नेपाल और कश्मीर में हुई है। फिल्म अगले महीने 11 नवंबर को रिलीज होगी।

Related posts

टाटा 407 दो गाड़ी में बने अलग कंटेनर में छिपा कर रखे गए सौ किलोग्राम और 12 हजार आठ सौ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद

Admin

क्या ‘पठान’ की रिलीज डेट और भगवा बिकनी सीन बदल जाएगा? केआरके ने किया दावा

Admin

प्रभास की सर्जरी: स्पेन में हुई थी प्रभास की दूसरी सर्जरी, सालार के सेट पर लगी थी चोट, सदमे में सुपरस्टार के फैंस

Live Bharat Times

Leave a Comment