Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ :महंत समेत 4 लोगो पर आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला द्वारा मंदिर के महंत और पुजारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। महिला ने आरोप लगते हुए कहा है की शहर के गोमतीनगर इलाके में स्थित एक आश्रम में  महंत और उसके अनुयायियों द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला का यह भी आरोप है की पुलिस को मामले की जानकारी देने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गयी। पीड़ित महिला ने गोमती नगर के पुलिस थाने में महंत और उसके सेवकों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने आश्रम के मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा की जब उसने उन्हें घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं करी उल्टा उसको धमकाते हुए  मामले की जानकारी पुलिस को करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला के अनुसार घटना गत 4 अक्टूबर की है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला एक संन्यासी के माध्यम से पिछले महीने आश्रम पहुंची, जिससे वह इस साल की शुरूआत में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मिली थी। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि, “लखनऊ स्थित आश्रम में मुझे भोजन दिया गया और मैं बेहोश हो गई। जब मैं उठी, तो मैंने खुद को पूरी तरह से नग्न पाया और मेरा शरीर कांप रहा था। चारों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

डीसीपी प्राची सिंह का इस मामले पर कहना है कि जांच के दौरान पुलिस को आश्रम की संपत्ति को लेकर कुछ विवाद से जुड़े एक अदालती मामले के बारे में पता चला। डीसीपी के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी।

Related posts

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने की जालंधर में विशाल रैली

Live Bharat Times

क्या दिल्ली में कोविड वापस आ गया है? मामलों में भारी वृद्धि के बीच सीएम केजरीवाल ने आपात बैठक की अध्यक्षता की

Admin

UP Weather: बढ़ी किसानों की मुश्किलें, 25 और 26 फरवरी को प्रदेश के इन इलाकों में बारिश की संभावना

Live Bharat Times

Leave a Comment