Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बेटियों के जन्म पर राजस्थान सरकार मना रही उत्सव, बेबी किट वितरण किया

बांसवाड़ा।
जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा मंगलवार सुबह को बदरेल सीएचसी पहुुंचे। यहां पर उन्होंने बेटी के जन्म पर माताओं को बधाइयां दी और उपहार के तौर पर बेबी किट दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर स्वयं ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान सभी चिकित्सकीय स्टाफ को भी संदेश वाचन कर देने के निर्देश दिए। संदेश में बधाई और राजश्री योजना के लाभ का उल्लेख है।
चिकित्सा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इन दिनों बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेटी के जन्म पर बेबी किट का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलास्तरीय शुभारंभ बदरेल सीएचसी में मंगलवार को हुआ। जहां जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, सीएमएचओ डॉएचएल ताबियार, महिला एवं बाल विकास विभाग से मंजू परमार, आरसीएचओ डॉ गणेश मईड़ा, तलवाड़ा बीसीएमओ डॉ दीपक पंकज, पीसीपीएनडीटी समन्वयक हरिकांत शर्मा ने बेबी किट का वितरण कर प्रसूताओं को बधाइयां दी।
जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहा पर भर्ती मरीजों से बातचीत की और जानकारी ली कि यहां किसी भी प्रकार का शुल्क तो नहीं लिया जाता। इस पर मरीजों ने कहा कि बदरेल सीएचसी पर अच्छा उपचार मिल रहा है और चिरंजीवी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने डॉक्टरों से बातचीत कर कहा कि एक कमेटी बनाकर आवश्यक संसाधनों की खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना में केस बुक करने के बाद जो पैसा स्टेट से अस्पताल को मिल रहा है, उसका उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में खर्चे करे। ताकी आमजन को सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं अपने घर के नजदीक मिल सके।
जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बदरेल में विकसित किए जा रहे गार्डन को देखा। उन्होंने गार्डन देखकर खुशी जाहिर की और टीम वर्क से विकास कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉएच एल ताबियार ने बताया कि बेटियों के जन्म पर माताओं को बधाइयां प्रेषित करेन के लिए बेबी किट का वितरण किया जा रहा है। इसके माध्यम से बेटियों के जन्म पर सकारात्मक विचारधार लाना उददेश्य है। उन्होंने कहा कि बेबी किट वितरण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से किए जा रहे हैं।

Related posts

‘चुनाव आते ही सेना पर हमला करवाती है बीजेपी, अब किसी भी देश पर होगा हमला’

Admin

यूपी विधानसभा चुनाव: गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने दाखिल किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह भी थे मौजूद

Live Bharat Times

Debina Bonnerjee ने अस्पताल से शेयर की न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक, बेटी को एक टक निहारते दिखे डैडी गुरमीत

Live Bharat Times

Leave a Comment