Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

शुद्ध के लिए युद्ध: चिकित्सा विभाग और पुलिस ने बस से 500 किलो मिलावटी मावा पकड़ा

बांसवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। उदयपुर से इंदौर जा रही प्राइवेट बस से 500 किलो मावा जब्त किया है। मिल्क केक के नाम पर मिक्स केक की सप्लाई की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने मावे को जब्त करते हुए सैंपल जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिए हैं।

सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि उदयपुर से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस में मावा भरकर जा रहा है। इस पर एसपी बांसवाड़ा को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से लियो सर्किल पर बस को रुकवाया। जांच करने पर बस के अंदर कट्टों में भरा 500 किलो मिक्स केक मिला। जांच में बिल्टी लक्ष्मी स्वीट कॉर्नर सागवाड़ा के नाम बिल मिले हैं। जिसके बाद टीम ने बिल्टी लक्ष्मी स्वीट कॉर्नर के मालिक को भी इसके बारे में जानकारी दी। सीएमएचओ ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन भी इसकी जानकारी पर सूचना दे सकते हैं।
फूड इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया कि मिल्क केक के 2 सैंपल लिए गए हैं। जिसे जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक पूरी सामग्री कोल्ड स्टोरेज में रखवाई गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी स्वीट कॉर्नर के मालिक ने पूछताछ में कहा कि यह मिक्स केक है। जिसे रिफाइंड सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, ग्लूकोज और चीनी से मिलाकर बनाया गया है। वहीं फूड इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा ने बताया कि मिल्क केक केवल दूध और चीनी मिलाकर बनाया जाता है।

Related posts

जूनियर NTR के War 2 में शामिल होने को लेकर ऋतिक रोशन ने दिया बड़ा इशारा, कहा ‘युद्धभूमि पर आपका इंतजार’

Live Bharat Times

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, उद्यान, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े देश एवं विदेश के उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Admin

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

Live Bharat Times

Leave a Comment