Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरदस्त हंगामा, सफाईकर्मियों ने अधिकारियों के ऊपर फेंकी पानी की बोतलें।

मेरठ उत्तर प्रदेश। मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। बैठक में हंगामा इस कदर हुआ कि पहले तो पार्षदों ने विकास कार्यो की अनदेखी का आरोप लगाकर बहिष्कार की घोषणा कर दी। उसके बाद सैकड़ों सफाई कर्मचारी नगर निगम की बैठक में घुस गए। अफरातफरी के बीच निगम अधिकारियों को बैठक से भागना पड़ गया। कई अधिकारियों के पीछे पानी की बोतलें लोगों ने फेंकी। अधिकारी जैसे तैसे बोर्ड बैठक छोड़कर बाहर निकले। हंगामे के बीच मेयर सुनीता वर्मा ने कल तक के लिए बैठक स्थगित कर दी है।बैठक के प्रारंभ से ही पार्षदों के तेवर काफी सख्त रहे। विकास कार्यों की अनदेखी और सफाई कर्मचारियों के मानदेय, घोटाले आदि को लेकर पार्षदों ने निगम अधिकारियों को जमकर घेरने की कोशिश की। मेयर और नगर आयुक्त से जवाब मांगा। इस दौरान कई बार हंगामे की स्थिति रही। एक बार तो भाजपा पार्षद और बसपा सपा कांग्रेस के पार्षद भी आमने-सामने आ गए। बाद में किसी तरह बैठक दोबारा शुरू हुई तो मेयर समर्थक पार्षदों ने विकास कार्यो की अनदेखी का आरोप लगाकर बहिष्कार का ऐलान कर दिया। आधा सदन खाली होते ही मेयर ने बैठक को स्थगित करने की घोषणा कर दी। हालांकि नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी, भाजपा पार्षद बैठे रहे। इसी बीच सैकड़ों सफाई कर्मचारी बैठक में घुस गए। जमकर हंगामा करने लगे। नगर निगम अधिकारियों को वहां से भागना पड़ गया। इस दौरान भाग रहे अफसरों पर पानी की बोतलें फेंकीं गईं।

Related posts

शाहरुख ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा छुट्टी लें और…

Live Bharat Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में EOW ने जैकलनी को फिर तलब किया, की जा रही है पूछताछ

Live Bharat Times

जाने कियारा और सिद्धार्थ के शादी में पहुंचे मेहमानों को के नाश्ते में क्या मिला

Admin

Leave a Comment