Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कानपुर : अब स्कूटी सवार बना ई-बस का शिकार,तड़पकर हुई दर्दनाक मौत

कानपुर शहर में ई-बस का क़हर थम ही नहीं रहा। ई-बस द्वारा लगातार यहाँ हादसे हो रहे हैं। इस बार इसकी चपेट में एक स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना रेलबाजार थाना क्षेत्र की है। टाटमिल से रामदेवी चौराहे की ओर जा रही तेज रफ़्तार अनियंत्री  ई-बस ने एसपी आउटर के ऑफिस के करीब आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार जाजमऊ के शिवांश टेनरी निवासी पचपन वर्षीय हरिशंकर उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसा होते ही ई- बस चालक ने मौके से भागने की कोशिश करी और इसी हड़बड़ी में उसने उसने स्कूटी सवार के सिर पर बस का पहिया चढ़ा दिया। स्कूटी सवार हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गयी। भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को बस में मौजूद सवारियों ने पीटना शुरू कर दिया और पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच कर बस चालक को  भीड़ से बचाया और गिरफ्तार कर थाने ले गयी। बस में मौजूद यात्रियों का कहना है की बस चालक शराब के नशे में था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक की पहचान नजीराबाद के कमला नगर निवासी  मुकेश कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  शहर में इससे पहले भी ई-बस के चालकों द्वारा कई बड़े हादसों को अंजाम दिया जा चूका है। जिसमे कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ चुका है।

Related posts

अगर आप भी रूखी त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना यह खास उपाय करें

Live Bharat Times

पार्लियामेंट टीवी का यूट्यूब चैनल हैक! हैकर्स ने नाम बदलकर एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी कर दिया

Live Bharat Times

पंजाब: लोक इंसाफ पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

Admin

Leave a Comment