Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शादी नहीं हुई तो बन गया नकली पुलिसकर्मी:लड़की के घर वालों को आता देख करने लगा अवैध वसूली, बस स्टैंड से गिरफ्तार

धौलपुर
धौलपुर में पुलिस ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी में बस स्टैंड पर खड़ा था। आरोपी अपना रिश्ता तय करने के लिए पुलिस की वर्दी में घूम रहा था।
टीआई मंतूराम ने बताया कि तीन भाइयों की शादी नहीं होने पर लड़की पक्ष को आरोपी के परिजनों ने पुलिस कॉन्स्टेबल बता दिया। लड़की पक्ष के लोग जब युवक की जांच करने धौलपुर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उसकी ड्यूटी बस स्टैंड पर बता दी। जहां पुलिस की वर्दी पहनकर युवक धौलपुर बस स्टैंड पर खड़ा था। लड़की पक्ष को आता देख युवक मौके से गुजर रहे लोगों पर रौब झाड़ने लगा। इसी दौरान बस स्टैंड पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जब युवक पर शक हुआ तो उन्होंने टीआई मंतूराम को बस स्टैंड बुला लिया। जहां पूछताछ में युवक नकली पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को कॉन्स्टेबल बताने लगा। जिले के सभी थानों में पड़ताल करने के बाद नकली पुलिसकर्मी बने युवक को लेकर निहालगंज थाने पहुंच गए।
टीआई ने मामला दर्ज कराया।

Related posts

सूरत : तातिथैया के पास रिक्शे की टक्कर से बिहार के युवक की मौत

Live Bharat Times

विराट कोहली इस खास क्लब के बने इकलौते मेंबर !

Live Bharat Times

योगी के शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे 70 हजार लोग: आदित्यनाथ 21 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेंगे नई पारी की शुरुआत, पीएम मोदी होंगे मौजूद

Live Bharat Times

Leave a Comment