Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेरठ: चरस ना देने पर बरसाई गोलिया, तीन घायल, एक आरोपी गिरफ्त में

मेरठ के गंगनगर के कसेरू बक्सर इलाके में चरस देने से मन करने पर बौखलाए युवक और उसके साथी ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी। जिससे दूकानदार उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। गोलियों की आवाज़ सुनते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी। उधर गोलिया बरसाने के बाद हमलावर भागने की फिराक में थे लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी वहीँ मौके का फायदा उठा कर दूसरा हमलावर वहां से फरार हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम तोमर गंगानगर इलाके में अपने नाना के साथ रहता है। वह अपने एक दोस्त के साथ कसेरू बक्सर स्थित गुर्जर चौक के पास रहने वाले टेंपो चालक सोनू के घर गया और वहां पहुंच कर उसने सोनू से चरस की मांग करी। शिवम् की इस हरकत पर सोनू भड़क गया और उसको खरी-खोटी सुना दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बिगड़ती इससे पहले आसपास के लोगों ने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया।उस समय शिवम तोमर अपने दोस्त के साथ वहां से चला गया लेकिन पांच मिनट बाद ही फिर अपने साथी के साथ स्कूटी से वहां पहुंच गया। जिस समय शिवम् तोमर वहां पंहुचा उस समय सोनू अपने पड़ोसी ओंकार की परचून की दुकान पर बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि शिवम और उसके साथी ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली सोनू के हाथ में लग गई। वहीं परचून दुकानदार ओंकार के पैर और उनकी पत्नी की जांघ में गोली लग गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू को भीड़ से छीन कर थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ के बाद गोली चलाने का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

Related posts

ज़ोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा | .

Admin

87% भारतीय बिज़नेस लीडर्स रोबोट को अपने निर्णय लेने देंगे: अध्ययन

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: मायानगरी मुंबई की हवा हुई जहरीली! चौंकाने वाले है पिछले 5 साल में प्रदूषण से मरने वालों के आंकड़े

Admin

Leave a Comment