Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वाराणसी : स्कूटी सवार शिक्षका को स्कूल जाते समय ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार 25 साल की एक युवती ने तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालाक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान उसकी स्कूटी के नंबर के आधार पर किया गया। मृतका के पास मौजूद सामान से उसका टिफ़िन बॉक्स भी बरामद हुआ जिससे आदेश है की वो अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। मृतका की पहचान शिवपुर वाराणसी के सनबीम डालिम्स सिगरा स्कूल की शिक्षिका श्रेया श्रीवास्तव के रूप में हुई।

आज गुरूवार सुबह तकरीबन साढ़े छः बजे के करीब नइबस्ती गाजीपुर मुख्य मार्ग पर पाण्डेयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने पाण्डेयपुर की तरफ से आशापुर की ओर जा रही स्कूटी सवार 25 वर्षीय शिक्षिका श्रेया श्रीवास्तव को कुचल दिया। स्कूटी सवार की तत्काल दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची लालपुर-पाण्डेयपुर थाने की ने मृतका के क्षत विक्षत शव को किसी तरह एकत्र कर अपने कब्जे में किया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की स्कूटी को फिलहाल थाने में रखा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान करने में लगी है।

Related posts

त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं के लिए करें एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का ईस्तमाल

Admin

उत्तर प्रदेश चुनाव: 39 विधायक हैट्रिक के लिए बेताब, बीजेपी के 21 विधायक और सपा के 15 विधायक तीसरी बार सियासी जंग में किस्मत आजमा रहे हैं.

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग के फैसले के बाद अमित शाह पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- ‘मोगेंबो खुश हुआ’…मैंने हिंदुत्व को नहीं, बीजेपी को छोड़ा!

Admin

Leave a Comment