Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 49 साल की मलाइका बी-टाउन की सबसे खूबसूरत और आकर्षक डांसर्स में से एक हैं। मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के मौके पर तमाम फिल्मी हस्तियां और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, हिंदी सिनेमा अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन पर रोमांटिक रूप से शुभकामनाएं दी हैं।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी
मलाइका अरोड़ा के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस इंस्टा पोस्ट में आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलेगी। ये दोनों मिरर सेल्फी टाइप कपल इस फोटो में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने नीचे कैप्शन में लिखा है, ‘यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, बस तुम हो, हमेशा खुश रहो और मेरी बनी रहो’। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर इस तरह अर्जुन कपूर ने बरसाए प्यार,  वहीं मलाइका और अर्जुन के तमाम फैंस सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही मलाइका अरोड़ा को उनके 49वें जन्मदिन पर जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इसके अलावा मलाइका और अर्जुन की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन ज्यादातर मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ मलाइका का नाम चर्चा में आता है। ये दोनों कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बी-टाउन की सबसे फेवरेट जोड़ी की बात करें तो इसमें अर्जुन और मलाइका का नाम जरूर शामिल है।

Related posts

IND Vs AUS 3rd Test: जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगा भारत

Live Bharat Times

विजय देवरकोंडा ने मनाली की यात्रा पर 100 प्रशंसकों को भेजा, पूरी यात्रा को स्पोंसर किया

Admin

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया आज सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए, जानिए क्यां दिया कारण

Admin

Leave a Comment