

साइबर क्राइम थाने की टीम ने उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के 146 करोड़ रूपए उड़ाने वाले काण्ड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को इस आरोपी पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पकडे गए आरोपी के बारे में यह बताया जाता है की आरोपी साइबर एक्सपर्ट है।
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खां ने बताया की ,पकड़ा गया आरोपी सतीश कुमार मूल रूप से काकोरी के कर्झन गांव का रहने वाला है।साइबर क्राइम टीम ने उसे रविवार की दोपहर को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया था । सतीश के जिम्मे 146 करोड़ रूपए के हेराफेरी काण्ड में ऑनलाइन ठगी से आने वाली रकम को नकदी में बदलने का काम था। इसके काम के लिए ही वह दिल्ली गया था। दिल्ली से लगातार वह अन्य आरोपियों के संपर्क में था यही नहीं वह व्हाट्सएप कॉल के जरिये लगातार आरोपियों को निर्देश भी दे रहा था।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार,सतीश काफी शातिर दिमाग है। 146 करोड़ रूपए की इतनी बड़ी रकम को खातों से निकालकर कॅश में बदलने के लिए उसने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक मौजूद अपने कई संपर्क सूत्रों से इस मामले में के संपर्क किया था। हालांकि वक़्त रहते बैंक अधिकारीयों और पुलिस की सतर्कता से रकम बच गई। पुलिस सतीश के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा ज्ञानदेव पाल, रवि सिंह वर्मा और उमेश कुमार गिरी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा मुख्य आरोपी गंगा सागर चौहान की तलाश में पुलिस टीमें उसके करीबियों पर लगातार निगाह रखे हुए है ।
