Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

एमपी में भीषण सड़क हादसे में 3 मौतः तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। कल शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी। इसी कड़ी में अब आज शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर बिशनपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर देरराच एक क्रेटा जीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल ग्राम नेगुवा से पृथ्वीपुर जा रहे थे।

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना के बाद मृतकों के शव वाहन में फंस गए थे, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार सवार बरुआ सागर उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने में मदद की, वहीं घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

Related posts

पैपराजी चुपके से आलिया को घर के अंदर कर रहे थे शूट, भड़के रणबीर ने कहा…

Live Bharat Times

गुजरात में पीएम मोदी : सूरत के नीलगिरी में एक सभा को संबोधित कर रहे है

Live Bharat Times

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, इन शर्तों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पठान’ फिल्म

Admin

Leave a Comment