Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’, जानिए नोएडा समेत अन्य शहरों का हाल

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। आसमान में धुंध की परत अभी भी छाई हुई है। आज यानी शनिवार सुबह दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 दर्ज किया गया है, जो हवा की गुणवत्ता की ‘बहुत खराब’ श्रेणी है। वहीं, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 353 रिकॉर्ड किया गया है।

जानिए अपने शहर की एयर क्वालिटी

शहर                        एक्यूआई

अलीपुर (दिल्ली)          324

नरेला (दिल्ली)             328

वजीरपुर (दिल्ली)         320

अशोक बिहार (दिल्ली)  310

गाजियाबाद(वसुंधरा)     271

ग्रेटर नोएडा                  233

गुरुग्राम                        298

दिल्ली-NCR में अभी जारी रहेंगे ग्रेप के तीसरे चरण के प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सब कमेटी की शुक्रवार शाम को बैठक हुई। इसमें दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण आयोग ने फिलहाल ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण के प्रतिबंधों में किसी तरह की राहत नहीं दी है।

कुछ दिनों बाद आयोग दोबारा प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा करेगा। प्रदूषण का स्तर कम होने पर ही ग्रेप के तीसरे चरण के प्रतिबंधों से थोड़ी राहत मिलेगी। आयोग का कहना है कि दो दिनों से इंडेक्स बढ़ रहा है। इसलिए प्रतिबंध नहीं हटाए जा सकते।

पराली के धुएं ने फिर बेहद खराब की हवा

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में दूसरे दिन भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बेहद खराब हुई है। बता दें कि दिल्ली में दो दिन बाद शुक्रवार को एयर इंडेक्स 300 के पार बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया।

इससे लोगों की सांस पर आफत बढ़ गई है। सफर इंडिया के मुताबिक प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी आठ प्रतिशत से बढ़कर 19 प्रतिशत होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। शनिवार और रविवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी।

Related posts

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर

Live Bharat Times

Asia Cup 2022 Final: ये चार चीजें होने पर ही खेल सकेगा भारत फाइनल; फाइनल में भारत का टिकट पाकिस्तान के हाथ

Live Bharat Times

Hera Pheri 3: इन फिल्मों के सीक्वल्स की स्टार कास्ट में हो गई थी हेरा फेरी, बॉक्स ऑफिस पर हुआ ये हाल

Live Bharat Times

Leave a Comment