

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपनी सेहत की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते। हमारा खाने पीने का कोई भी टाइम टेबल नहीं रहता। हम सिर्फ अपने काम के प्रति ध्यान देते हैं। ऐसे में हमारी हेल्थ पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। बेवजह हमारा वजन बढ़ने लगता है। उसके बाद यह एक चिंता का विषय बन जाता है। बढ़ता हुआ वजन बहुत सी बीमारियां भी ला सकता है। ऐसे में बढ़ता हुआ वजन और पेट की चर्बी को कम करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए हम एक्सरसाइज और बहुत से नुस्खे अजमाते हैं। लेकिन फिर भी अपने वजन को कम नहीं कर पाते।
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट में थोड़ा बहुत बदलाव लाना होगा। वजन कम करने के लिए आपको पेय पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करना होगा। ऐसे पेय पदार्थ जो आपको वजन घटाने में मदद रूप होते हैं। वजन घटाने के लिए आप ग्रीन टी और पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक से डेढ़ का पानी लें। उसमें ग्रीन टी की पत्तियां डालें अब इसमें पुदीने के 8-10 पत्ते डालें। इस चाय को उबालकर उसका सेवन करें। स्वाद के लिए इसमें नमक डाला जा सकता है। इसके अलावा दालचीनी भी वजन घटाने के लिए उपयोगी होती है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और दालचीनी पाउडर डालकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी उपयोगी होता है। रोजाना सुबह नाश्ता करने से पहले एक कप गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलेगी।
