

न्यूरोसर्जरी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग पहले से ही COVID से संक्रमित हैं उनमें स्ट्रोक के गंभीर होने की संभावना अधिक होती है.
Risk Of Long Covid: पिछले कुछ सालों से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है. लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, तो कई देशों की इकोनॉमी दस साल पीछे चली गई है. अब बीते कुछ महीनों से लॉन्ग कोविड एफेक्ट भी लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है.लॉन्ग कोविड यानी कोरोना से ठीक होने के बाद भी शारीरिक और मानसीक परेशानियों से जूझना. दिल के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने से लेकर दिमाग को जोखिम में डालने तक, लंबे समय तक कोविड जीवन के लिए एक बड़ा जोखिम बना हुआ है. एक बार जब आपको लगता है कि COVID खत्म हो गया है, तो उसी पल कोविड आपको नए जोखिम के साथ चौंका देता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) सहित अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों ने भी आखिरकार लंबे समय तक COVID के अस्तित्व को स्वीकार किया है और मानव जाति पर इसके प्रभावों को लेकर चिंता जताई है.
