Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

FD Interest Rates: 181 दिन की FD पर 9 फीसदी का ब्याज मिल रहा इस बैंक में! फटाफट देखें डिटेल

नई दिल्ली: अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब 181 दिन की एफडी पर 9 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में वृद्धि किये जाने के बाद लगातार सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अपनी जमा ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही हैं। इस कड़ी में एक और बैंक का नाम आज शामिल हो गया है। दरअसल नए जमाने के डिजिटल फर्स्ट बैंक यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (यूनिटी बैंक) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 181 और 501 दिनों की अवधि के लिए सावधि जमा यानी एफडी (FD) पर सालाना 9% की ब्याज दर पेश की है। जबकि रिटेल निवेशक समान अवधि के लिए किए गए निवेश पर 8.50 प्रतिशत का ब्याज कमा सकते हैं। एफडी कराने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका है। नवंबर महीने में यह दूसरी बार है जब बैंक (Unity Small Finance Bank) ने अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है। इससे ग्राहकों को उनके निवेश पर उच्च दर पर रिटर्न हासिल होगा।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Unity Small Finance Bank) की ओर से यह दूसरा मौका है, जब एक महीने के अंतराल में बैक ने दो बार जमा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यूनिटी बैंक (Unity Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से अधिक के जमा पर भी अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। कॉलेबल बल्क डिपॉजिट्स सालाना 8 फीसदी तक की ब्याज दर पेश करते हैं, जबकि नॉन-कॉलेबल एफडी डिपॉजिट्स पर 8.10 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता है। यूनिटी बैंक एक लाख रुपये से ज्यादा के जमा (डिपॉजिट) पर सालाना 7 प्रतिशत की और 1 लाख रुपये तक के जमा पर 6 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश करता है। आपको बता दें कि यूनिटी बैंक एक शेड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंक है और सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड लिमिटेड संयुक्त निवेशक के तौर पर रिसाइलिएंट इनोवेशंस प्राइवेट के साथ इसके प्रमोटर हैं।

रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट बढ़ाई है
देश में बढ़ती महंगाई रोकने के लिए रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लगातार चौथी बार रेपो रेट बढ़ाई है। अब रेपो रेट 5.90% तक पहुंच गई है। बीते 30 सितंबर को आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक (Monetary Policy Committee Meeting) में यह फैसला लिया गया है कि लगातार चौथी बार रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया जाएगा। अब रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% कर दिया गया है। आरबीआई के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की कर्ज की ईएमआई और डिपॉजिट खाते की ब्याज दरों पर पड़ेगा। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद से बैंक अपनी एफडी पर ज्यादा ब्याज की पेशकश कर रहे हैं।

Related posts

बिग बॉस 16: साजिद खान द्वारा टीना दत्ता के करियर पर कटाक्ष करने के बाद अभिनेत्री इशिता दत्ता टीना दत्ता के समर्थन

Live Bharat Times

क्रिप्टोक्यूरेंसी की कीमतें: बिटकॉइन की कीमतें में गिरावट, एथेरियम भी नीचे गिरा

Live Bharat Times

सीसीएल भर्ती 2022 – सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

Leave a Comment