Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम योगी आज गुजरात में करेंगे रोड शो और चुनावी सभा, द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। अगले महीने होने वाले गुजरात इलेक्शन में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए सीएम योगी एक रोड शो और तीन सभाए करेंगे। सी एम योगी सबसे पहले दोपहर 12 बजे द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित सतवारा भुवन वाड़ी में पार्टी प्रत्याशी पबुभा मनेक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद योगी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे कच्छ जिले की रापड़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में सभा करेंगे। सीएम फिर  शाम 4.25 बजे मोरबी जिले की ध्ररांगधरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश भाई वरमोरा के समर्थन में सभा करेंगे। अंत में सीएम योगी शाम 6.30 से शाम 7.15 बजे तक सूरत जिले की वारछा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी किशोर भाई रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  रात 9.30 बजे वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है।

Related posts

देसी घी है गुणों का खजाना इसे करे अपने आहार में शामिल

Live Bharat Times

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज का 50 फीसदी काम पूरा

Live Bharat Times

दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में दिल्ली 2 नंबर पर, लिस्ट में कोलकाता और मुंबई भी शामिल

Admin

Leave a Comment