Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

गुरुवार के दिन करे ये विशेष उपाय, दरिद्रता होगी दूर, धन-सम्पत्ति में होगी वृद्धि

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवी देवता का दिन माना जाता है। यदि उस दिन उस देवी देवता का विधि विधान से पूजन किया जाए तो मनवांछित फल की प्राप्ति होती है ऐसी मान्यता है। इसी प्रकार गुरूवार का दिन भगवान् विष्णु का दिन माना जाता है और उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास भी रखा जाता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार को विधि-विधान से उनका पूजन करें। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो भगवान विष्णु का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाएं जो कि बेहद ही लाभकारी साबित होंगे।

  1. अगर आपके जीवन में कठिनाइयां आ रही हैं और लाख कोशिशों के बाद भी आप छुटकारा नहीं पा रहे तो बेहतर होगा कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन करें। पूजन के दौरान यदि आप पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो अधिक फलदायी होगा। साथ ही दिन भर केवल पीले रंग की वस्तुओं का ही सेवन करना चाहिए।
  2. यदि कोई व्यक्ति व्यापार में नुकसान का सामना कर रहा है तो गुरुवार के दिन अपने प्रतिष्ठान में हल्दी की माला लटकाएं। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले लड्डुओं को भोग लगाएं।
  3. विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए भी गुरुवार की पूजा व व्रत बेहद ही फलदायी साबित होते हैं। मान्यता है कि गुरुवार के दिन व्रत कर केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति का ध्यान करें। इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होंगी।
  4. इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती हैं। साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होती है।

Related posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 साल की लड़की को 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दी

Live Bharat Times

धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए करें यह खास उपाय

Live Bharat Times

महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम : 6 माह में 20 हजार को जॉब, 100 करोड़ का बजट

Live Bharat Times

Leave a Comment