Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

किंग खान को देख हॉलीवुड एक्ट्रेस की आंख फटी की फटी रह गई, अपने बिल्कुल पास देख…

शाहरुख खान को किंग खान कहने का एक बड़ा कारण है यह है कि वह सही मायने में पूरी दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच उन्हें सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया था। शाहरुख खान को अपने सामने देखना फैंस के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट फेम एक्ट्रेस शेरोन स्टोन के लिए भी बड़ी बात थी।

एक्ट्रेस की नजरें शाहरुख पर जाकर रुक गईं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान को खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इसमें फिल्म फेस्टिवल के होस्ट आते हैं और सभी को बताते हैं कि शाहरुख खान इस इवेंट का हिस्सा बने हैं। ऐसे में उनके बगल में बैठी एक्ट्रेस शेरोन स्टोन चौंक जाती हैं। उन्हें देखकर लगता है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि शाहरुख उनके बगल में बैठे हैं। ऐसे में उनका रिएक्शन काफी फनी था।

रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में, शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इस इवेंट के वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन शाहरुख खान को देखकर फैन गर्ल की तरह दंग रह जाती हैं। सुपरस्टार को देखकर वह खुशी से चिल्ला उठी।

शेरोन अपने सीने पर हाथ रखती है और शाहरुख को देखती ही रह जाती है। जैसे उनको विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वास्तव में किंग खान उसके सामने हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शेरॉन स्टोन के इस रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरोन जब शाहरुख को देखकर चौंक गईं तो किंग खान ने उनसे कुछ बातचीत की, शेरोन स्टोन भी शाहरुख के अंदाज से काफी प्रभावित हुईं। फिलहाल ये फैन गर्ल मूमेंट सोशल मीडिया पर यूजर्स का फेवरेट बन गया है। हर तरफ इस पल की चर्चा हो रही है।

Related posts

अगर आप मोटापे को कम करना चाहते हैं तो इन पेय पदार्थों को डाइट में जरूर शामिल करें

Live Bharat Times

जाह्नवी कपूर जन्मदिन:करवा चुकी हैं ब्यूटी सर्जरी, महेश बाबू संग फिल्म को किया था ना

Live Bharat Times

टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी जिनका इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म! हुआ करते थे टीम के स्टार

Admin

Leave a Comment