Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मैनपुरी में गरजे योगी,पूरे सैफई परिवार को लिया निशाने पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान सीएम ने सैफई परिवार को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा की ये जेपी का समाजवाद नहीं है। लोहिया का समाजवाद भी नहीं। सैफई परिवार में समाजवाद के कई ब्रांड हैं। शिवपाल का समाजवाद, जिसकी लाठी उसकी भैंस यानी लठैत समाजवाद है। रामगोपाल यादव का समाजवाद पूंजीवाद में बदल गया है। अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी है।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पर तरस खाने के अंदाज में तंज कसते हुए योगी ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है, बेचारी डिंपल को आगे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सैफई परिवार से मुक्ति पाने का अवसर है। मैनपुरी को समाजवादी नहीं रामराज्य चाहिए। सीएम योगी ने सभा में आए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में वोट करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मैनपुरी की जनता का उत्साह देख समाजवादी पार्टी बौखला गई है। सपा जब भी चुनाव हारती है, बहाना बनाती है। कभी ईवीएम को तो कभी चुनाव आयोग को। कभी भाजपा के नेताओं को, कभी प्रशासन-पुलिस को दोषी ठहराकर बहाना ढ़ूढ लेती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपना विकास किया। अपने परिवार का विकास किया।

Related posts

यू.टी. में पहली बार एक विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ डकोटा- यूएसए, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक-दमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग।

Admin

ऑनलाइन आलोचना के बीच दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट की मेट गाला 2023 के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया

नवांशहर बस स्टैंड के सामने शहर की पिज्जा की दुकान से एक बेयक्ति की अपहरण मामले मे रंजीत सिंह डीएसपी नवांशहर ने किया प्रेस वार्ता

Admin

Leave a Comment