Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

फरीदाबाद: पिछड़े, दलित व गरीबों के मसीहा थे बाबा भीमराव अंबेडकर : कौशिक

भारत रत्न बाबा डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि कांग्रेसजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसियों ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सदैव पिछड़ों, दलितों और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद की और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने छूआछूत, क्षेत्रवाद , भाई-भतीजावाद जैसी कुरीतियों का डटकर विरोध किया। श्री कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब ने गरीब, पिछड़े, दलितों को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें समाज की मुख्याधारा से जोड़ने का काम किया, जिसके लिए बाबा साहेब सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब बोलते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो इसको जितना पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा, देश में समानता लाने के लिए शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने मूल मंत्र में कहा था अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सचेत रहें शिक्षित बने, संगठित रहें और संघर्ष करें कांग्रेस पार्टी इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके आदर्शाे पर चलते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सहदेव जयहिंद, रंधावा फागना, डा. सौरभ शर्मा एआईपीसी प्रेसीडेंंट, मेहरचंद पाराशर, नितिन कुमार, दुष्यंत, जैकी, आकाश, महेंद्र सिंह, श्रीपाल, अर्जुन सैनी, राजेश कौशिक, राजेा, पप्पू, बलराम, रामपाल, जुबेर खान, ओमप्रकाश, सुनील कुमार सहित अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related posts

दमण ज़िला क्रिकेट प्रीमीयर लीग में स्पोर्टी 11 ने अपना पहेला लीग मैच 5 विकेट से जीता 

Live Bharat Times

दिल्ली: केसीआर ने दिल्ली में बीआरएस कार्यालय खोला; कांग्रेस ने कहा, “वह राष्ट्रीय राजनीति में सफल नहीं होंगे”

DSSSB JSA Skill Test: डीएसएसएसबी की इस प्रमुख परीक्षा की बदली डेट, जानें कब होगा आयोजन

Live Bharat Times

Leave a Comment