Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के चलते दम्पति ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ में एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। मूलरूप से महराजगंज के रहने वाले बत्तीस वर्षीय विवेकानंद दुबे ने अपनी पत्नी छब्बीस वर्षीय माधुरी के साथ जहर खाकर जान दे दी। अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल धूसड़ इलाके के जिस किराये के मकान में दंपत्ति ने आत्महत्या करी उसमे वो हाल ही में 25 नवंबर को रहने आये थे। इसके पहले वो किसी और जगह किराये पर रहते थे।

पारिवारिक विवाद के चलते विवेकानंद पत्नी के साथ गोरखपुर चला आया था। उसने पहले पंडिताई की, लेकिन जब इससे उसका खर्चा नहीं चला तो उसने ऑटो चलना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद भी बहुत कुछ नहीं बदल पाया। ऑटो की किस्त भरना भी विवेकानंद के लिए मुश्किल हो गया था। पारिवारिक विवाद के बीच ही आर्थिक तंगी से विवेकानंद पूरी तरह से टूट गए और पत्नी के साथ जीवन को ही समाप्त कर दिया।मृत विवेकानंद के पिता दीनानाथ ने बताया कि बेटा गलत लोगों की संगत में आ गया था। कर्ज से आर्थिक तंगी में था और काफी परेशान था। बृहस्पतिवार शाम में बात हुई थी, लेकिन इस बात की आशंका नहीं थी कि वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। पारिवारिक विवाद के मसले पर पिता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

वहीँ विवेकानंद से प्राप्त डायरी में उसने लिखा था की पिता जी, आपकी संपत्ति से एक कौड़ी भी नहीं चाहिए, बहनों को दे देना। आगे लिखा है कि अब थक गया हूं, परिवार और खुद से लड़ते-लड़ते, इसलिए सब खत्म कर रहा हूं। पुलिस को विवेकानंद दुबे की डायरी से मिले सुसाइड नोट में इन बातों का जिक्र है। पुलिस को यह भी पता चला है कि विवेकानंद ने एक ऑटो भी लोन पर लिया था। लेकिन पिछले चार महीने से वह किस्त नहीं भर पाया था। शादी को पांच साल का समय गुजर चुका था, लेकिन औलाद नहीं थी। एक साथ आई इन परेशानियों को दंपती झेल नहीं पाए और आत्मघाती कदम उठा लिया।

Related posts

दिल्ली: दोस्त के मरने के घंटो बाद आदमी की मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या-आत्महत्या की जांच

Live Bharat Times

क्या आप भी GB WhatsApp का इस्तेमाल करते है तो हो जाए सावधान।

Live Bharat Times

संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर जबरदस्त हंगामा, रक्षामंत्री ने कहा- मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की…

Live Bharat Times

Leave a Comment