Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुजरात विधानसभा चुनाव में महिलाओं का दबदबा! बीजेपी की 14 महिला उम्मीदवार को मिली कामयाबी

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. विधानसभा चुनाव में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है. इस बार कुल 138 महिला चुनावी मैदान में उतरीं थीं.  इसमें से बीजेपी ने 17 महिला उम्मीदवार, कांग्रेस ने 14 महिला उम्मीदवार और आप ने 6 महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतारा था. जबकि 102 महिलाएं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में थीं. लेकिन अहम बात यह है कि नतीजों में मुख्य तीन पार्टियों से सिर्फ 15 महिलाओं की जीत हुई है. अहमदाबाद की नरोडा सीट से बीजेपी ने युवा डॉक्टर पायल कुकरानी को चुनावी मैदान में उतारा था.

राजकोट पश्चिम सीट से भाजपा की डॉक्टर दर्शिता शाह की जीत
जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी की रिवाबा जडेजा की जीत
नरोडा सीट से बीजेपी की डॉ पायल कुकरानी जीतीं
लिंबायत सीट से बीजेपी की संगीता पाटिल जीत
राजकोट ग्रामीण सीट से बीजेपी की भानु बाबरिया की जीत
गोंडल से भाजपा की गीताबा जडेजा की जीत
भावनगर ईस्ट सीट से बीजेपी की सेजल पंड्या जीत
कच्छ की गांधीधाम सीट पर बीजेपी की मालती माहेश्वरी की जीत
ठक्करबापानगर सीट पर बीजेपी की कंचनबेन रादडिया की जीत
वाव सीट पर कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर की जीत

कांग्रेस से कुल 14 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था. जिसमें से सिर्फ एक महिला को जीत मिली है. जबकि 13 महिला प्रत्याशी हार गईं हैं.

आप की एक भी महिला प्रत्याशी नहीं जीती
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एक भी महिला नहीं जीती है. कई हार चुकी महिलाओं की जमानत भी जब्त हो गई है. आप ने 6 महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतारा था.

Related posts

वाराणसी जाऊंगी और शिव मंदिर में भी जलाऊंगी दीप, ममता बेनर्जी बोलीं- यूपी चुनाव में सपा की जीत चाहती हूं

Live Bharat Times

कोरोना के मामलों में कमी के बाद घरेलू उड़ानों से हटाया गया प्रतिबंध, आज से फ्लाइट की 100 प्रतिशत सीट होगी बुक

Live Bharat Times

बाइक सवार युवक की नाली में गिरने से मौत,जांच में जुटी पुलिस

Live Bharat Times

Leave a Comment