Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर रात में हुड़दंग।

गाज़ियाबाद यूपी। देश का पहला सबसे लंबा सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड तमाम प्रतिबंधों के बावजूद युवाओं के रील्स बनाने का सबसे मुफीद अड्डा बना है। ताजा वीडियो दो लड़कियों का सामने आया है, जिसमें उन्होंने कार के बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर कई गानों पर सड़क पर खूब डांस किया। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच करके कार्रवाई की बात कही है।वीडियो नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होने वाले एलिवेटेड रोड पर करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली नंबर की वैगनआर कार सड़क के मोड़ पर खड़ी है। कार के बोनट पर केक रखा है और दो लड़कियां ‘सात समंदर पार’ गाने पर सड़क पर डांस कर रही हैं। इन लड़कियों ने एक-दो नहीं, कई गानों पर डांस किया और बाकायदा इसकी वीडियो शूट कराई।जिस जगह पर ये वैगनआर कार खड़ी थी, वो एलिवेटेड रोड का तीव्र मोड़ है। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता था। आए दिन स्टंटबाजी और इस तरह की रील्स को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने पिछले दिनों सख्त निर्देश भी जारी किए थे। कहा था कि यदि कोई भी एलिवेटेड रोड पर रुककर इस तरह हुड़दंग करता दिखा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। गाजियाबाद पुलिस ने अपने निर्देशों पर अमल करते हुए सितंबर-अक्टूबर महीने में करीब 50 युवाओं को गिरफ्तार भी किया था। अब फिर से ये नई वीडियो सामने आई है।

Related posts

हार्दिक ने छोड़ा कांग्रेस: ​​सोनिया को लिखा पत्र

Live Bharat Times

उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की तैयारी, यहां हो रही जमीन की तलाश ।

Live Bharat Times

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन: पीएम मोदी के स्वागत में उमड़े काशी के लोग, प्रधानमंत्री ने भी कार रोकी और पगड़ी उतारी; वीडियो देखें

Live Bharat Times

Leave a Comment