Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी के झांसी में दहेज में कार नहीं मिली तो मैनेजर नहीं लाया बारात।

झांसी यूपी। झांसी में दहेज में कार नहीं मिलने पर रूठे मैनेजर ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से मना कर दिया। लड़का-लड़की की लव मैरिज हो रही थी। एक साल पहले उनकी सगाई हो चुकी थी। लड़की के माता-पिता दहेज में 5 लाख रुपए कैश भी दे चुके थे। इसके बाद ससुराल वाले कार की डिमांड करने लगे। दो दिसंबर को बारात आनी थी। कार नहीं मिलने से नाराज वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। बारात लेकर नहीं आए। ऐन वक्त पर शादी टूटने से लड़की के परिवार वाले सदमे में हैं। अब लड़की की मां ने नवाबाद थाना में होने वाले दामाद, उसकी मां, ननद समेत 9 लोगों पर FIR कराई है। 22 साल की लड़की सीपरी बाजार में रहती है। पीड़िता ने बताया कि, “2020 में एक दोस्त के जरिए कोछाभांवर के आकाश से दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। आकाश एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर है। आकाश ने शादी करने का भरोसा दिया। वह घर पर आने-जाने लगा। जब शादी की बात चली तो दोनों परिवार राजी हो गए। फरवरी 2021 में आकाश के घर वाले मुझे देखने आए थे। उन्होंने मुझे पसंद किया और शादी फाइनल कर दी।” लड़की ने बताया “10 अक्टूबर 2021 को महानगर के एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई। तब माता-पिता ने 51 हजार रुपए होने वाले पति के हाथों में रखे। कपड़े और अन्य सामान दिया। अगले दिन ही लड़के वाले सगाई में दिए सामान को लेकर आनाकानी करने लगे। दो दिसंबर 2022 को शादी होनी थी। 15 नवंबर 2022 को होने वाला पति और उसके परिवार वाले घर आए और दहेज में तय रकम 5 लाख रुपए मांगने लगे। तब माता-पिता ने रुपए दे दिए।”

Related posts

Indian Army Recruitment 2023 ने Group C पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक।

Admin

Politics: कर्नाटक में चुनावी माहौल तेज, PM मोदी, शाह और प्रियंका गांधी करेंगी रैलियां और मेगा रोड शो

Live Bharat Times

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 1000वें मैच में रचा इतिहास

Leave a Comment