

दीपिका-शाहरुख स्टारर पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले पठान का पहला गाना बेशर्म रंग आज सोमवार को रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। बेशर्मा रंग रिलीज होने के 1 घंटे के अंदर ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म के पहले ही गाने ने रिकॉर्ड बना लिया है, ऐसे में फिल्म रिलीज होने पर क्या होगा इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।
पठान का पहला गाना सोमवार को रिलीज हुआ
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना सोमवार को रिलीज हो गया। ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था। इतना ही नहीं इस गाने को 1 घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना यूट्यूब, सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। दीपिका के सिजलिंग डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक इस गाने को और भी खास बनाते हैं।
पठान 23 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है. फिल्म का गाना रिलीज करने से पहले शाहरुख गाने के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. किंग खान का एक और नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं।
