Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देहरादून उत्तराखंड । पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे तो चल रही थी समारोह की तैयारियां, ऐसा हाल देख भड़के।

देहरादून उत्तराखण्ड।

नियमों को ताक पर रखकर कैंट बोर्ड ने अपने कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में शादी समारोह की अनुमति दे दी। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अभिभावकों ने कैंट बोर्ड के इस रवैये पर नाराजगी जताई। वहीं, शिक्षा विभाग के नियमानुसार किसी भी सरकारी स्कूल में ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध है। कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि वे मंगलवार दोपहर अपने बच्चों को लेने स्कूल गए तो वहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। तैयारियों के बीच बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा था। इसके चलते उन्हें दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सरकारी स्कूल में शादी समारोह का आयोजन सही नहीं है।उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर तक इस स्कूल में बाहरी लोगों की चहल पहल रही। कैंट बोर्ड के कर्मचारी ने बताया कि पीडी के सख्त आदेश है कि स्कूलों में इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड से भी यह प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर सरकारी स्कूल में शादी समारोह की अनुमति दी गई।

Related posts

इस बजट में निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ये बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेंगे कई फायदे

Admin

ट्रेन से सफर करने से पहले हो जाएं सावधान, IRCTC ने खाने-पीने की चीजों का दाम बढ़ाया

Live Bharat Times

रणबीर ने खोला अपना और प्रेग्नेंट पत्नी आलिया के बेडरूम का राज! कहा ‘हर रात…’

Live Bharat Times

Leave a Comment