Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

वन भूमि में मिले 350 से अधिक मंदिर और मजार, मंत्री ने कहा- सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

देहरादून उत्तराखंड।

प्रदेश में जंगल की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले सामने आते जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से अब तक 350 से अधिक मंदिर और मजार चिन्हित किए गये हैं। अवैध निर्माण कर बनाए गए अधिकतर मंदिर हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक मंदिर की बात नहीं है, वन भूमि पर जो भी अवैध निर्माण है उसे हटाया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल मंडल के आरक्षित वन क्षेत्र में गढ़वाल वृत्त में 46, भागीरथी वृत्त में 34, शिवालिक वृत्त में 46 और यमुना वृत्त में 29 अवैध निर्माण चिन्हित हैं, जिसमें 10 मजार और 155 मंदिर शामिल हैं।

इसके अलावा दो गुरुद्वारे भी वन क्षेत्र में अवैध तरीके से निर्मित मिले। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं मंडल डॉ. टी. ए. पाटिल की रिपोर्ट के मुताबिक तराई पूर्वी, बागेश्वर, हल्द्वानी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग, सिविल सोयम, अल्मोड़ा, चंपावत और तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र में लगभग एक सौ चौदह अवैध निर्माण हैं।

Related posts

सन टैनिंग दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे प्रयोग जरूर करें

Live Bharat Times

फिरोजपुर हुसैनीवाला भारत पाक सीमा पर बीएसएफ ने लागये 200 कीनू के पौधे

Live Bharat Times

भाजपा और आरएसएस कर रही है मुसलमानो पर जुल्म : डॉक्टर बर्क

Admin

Leave a Comment