Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी में पहले की तरह 24 घंटे चलेंगी बसे, परिवहन विभाग ने वापस लिया फैसला

उत्तर प्रदेश में अब पहले की तरह 24 घंटे बसे चलेंगी। गौरतलब है की कल मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रात 12 बजे के बाद प्रदेश  में बसों का संचालन नहीं करने का फैसला किया था। लेकिन 24 घंटे बीतते बीतते निगम ने अपन फैसला वापस ले लिया। हालांकि इसके साथ ही निगम का यह भी कहना है की घने कोहरे में कम दृश्यता होने पर बसों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा, जिससे कि हादसा न हो।  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गाजियाबाद में क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि बुधवार को मुख्यालय की तरफ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर 24 घंटे बसों का संचालन करने के लिए कहा गया है। इसलिए अब दोबारा पहले की तरह ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उनका कहना है कि रात आठ बजे के बाद बसों में पर्याप्त यात्री होने के बाद ही बसें चलेंगी।

इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने यह भी बताया कि मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि सड़क हादसे न हों ऐसे में घना कोहरा होने पर बसों को सुरक्षित स्थान, जैसे- टोल प्लाजा, होटल, ढाबा, पुलिस चौकी, बस डिपो पर रोक दिया जाएगा, जिससे यात्री सुरक्षित रहें। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए रात 12 बजे से बसों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया था। निगम के इस आदेश के बाद मंगलवार की रात बसों का संचालन बंद कर दिया गया था जिसके कारण कौशांबी आनंद विहार, कश्मीरी गेट समेत राज्य के अन्य डिपो पर हजारों यात्रियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ा था ।

Related posts

पीनट बटर मधुमेह के खतरे को कम करता है, इसलिए इसे आहार में शामिल करें

Admin

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

Admin

उत्तराखंड: हिमालय के बर्फीले इलाके में गश्त कर रहे आईटीबीपी के जवान वीडियो देखकर गर्व से वीरों को करेंगे सलाम

Live Bharat Times

Leave a Comment