Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना अलर्ट हुआ जारी,मरीजों की संख्या और बढ़ी तो होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

चीन में कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री द्वारा अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है की स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करें।इसी के साथ साथ एयरपोर्ट पर भी चौकसी और बढ़ा दी जाए। जो भी व्यक्ति संक्रमित देशो के यात्रा करके लौटा है ऐसे सभी व्यक्तियों की जांच कराई जाए और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए जिसके चलते वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

आज बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित देश से लौट कर आने वाले सभी यात्रियों की सम्पूर्ण जांच पक्का की जाए। इसके साथ ही उनकी जिनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए। जिससे की इस नए वैरिएंट का सही सही पता लगाया जा सके। साथ ही साथ ऐसे सभी यात्रियों को चिन्हित किया जाए जिनमे सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य कोई भी लक्षण दिखते हो। वाले यात्रियों को चिन्हित करें। जो भी यात्री कोविड संदिग्ध लगे उसके नमूने लेकर उसकी जांच कराई जाए। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा की विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाए और अगले 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत का हाल लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाए।गौरतलब है की वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में कोविड से संक्रमित 95 मरीज मौजूद हैं।

Related posts

वरुण धवन को लग्जरी कार छोड़कर ऑटो रिक्शा में घूमते हुए देखा गया

Live Bharat Times

IPL 2023: RCB Vs LSG मैच में गौतम गंभीर के साथ लड़ाई के बाद विराट कोहली की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी: ‘हम जो कुछ भी सुनते हैं वह..’

Live Bharat Times

अपराधियों को दौड़ाओ वर्ना वे तुम्हें दौड़ाते रहेंगे: डीजीपी ने पुलिस से कहा

Admin

Leave a Comment