Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ के जवानों ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के महानिरीक्षक, पंजाब फ्रंटियर, आसिफ जलाल ने कहा कि सैनिकों ने अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी पुल मोरन के क्षेत्र में एक पाक ड्रोन की घुसपैठ का पता लगाया था, जिसके बाद उन्होंने फायर किया और इसे मार गिराया।

उन्होंने कहा कि ड्रोन को जब्त कर लिया गया है और इसका फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। इससे पहले बीएसएफ ने बुधवार और गुरुवार को तरनतारन जिले के कलश गांव में एक पाक ड्रोन और अमृतसर जिले के दाओके गांव में एक अन्य ड्रोन को मार गिराया था।

बता दे कि एक दिन पहले बोर्डर पार से पाकिस्तान की और से ड्रोन से भारत ड्रग्स भेजने की कोशिश की गई थी। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से लगभग 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और कथित तौर पर पड़ोसी देश में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

Related posts

एमेजॉन हो सकता है भारत में बंद देखिए पूरी रिपोर्ट

Live Bharat Times

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने Sub Divisional Engineer (Civil) (Group-B) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

लो स्कोरिंग मैच में भारत ने एक गेंद बाकी रहते जीत दर्ज़ की, सीरीज बराबर

Admin

Leave a Comment