Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

प्रेग्नेंसी की खबरों और बेबी बंप वाली फोटोज के बीच `बेबीमून` के लिए निकले विक्की-कैटरीना? सामने आया ये वीडियो

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर, 2021 में शादी की थी और तब से फैंस उनकी हर झलक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. कैटरीना कैफ ने शादी के बाद एक फिल्म भी की है लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से वो चर्चा में रही हैं. काफी समय से यह खबरें सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं यानी कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट (Katrina Kaif Pregnant) हैं. कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर फैंस ने हाल ही में, उनकी क्रिसमस फोटोज देखकर मुहर लगा दी है. अब, फैंस का ऐसा मानना है कि विक्की और कैटरीना अब अपने बेबीमून पर निकल गए हैं. आइए जानते हैं कि बेबीमून वाली बात कैसे सामने आई है…

आज सुबह ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky kaushal Katrina Kaif) को एयरपोर्ट पर, एक साथ स्पॉट किया गया है. जहां विक्की कैजुअल वेयर में हॉट लग रहे थे वहीं कैटरीना लूज नाइट सूट में अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही थीं. प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच विक्की और कैटरीना का यूं एयरपोर्ट पर स्पॉट होना, फैंस को यह आइडिया दे रहा है कि ये कपल अपने बेबीमून पर निकल गया है. यह कहा जा रहा है कि विक्की और कैटरीना न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं.
एयरपोर्ट पर Katrina को चेकिंग के लिए रोका
मीडिया से अपना बेबी बंप छुपाने के लिए कैटरीना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फटाफट अंदर की तरफ भागने लगीं और विक्की से पहले ही एक्ट्रेस ने एंट्री गेट पार कर लिया. इसके बाद कैटरीना को पुलिस ने रोक लिया क्योंकि जल्दबाजी में उन्होंने एंट्री पर चेकिंग करवाई ही नहीं थी. इसके बाद वो गेट पर रुकीं, आइडेंटिटी चेक किया और फिर अंदर गईं.
बता दें कि कैटरना और विक्की ने क्रिसमस पर जो एक दूसरे के साथ फोटो शेयर की है उसमें फैंस को कैटरीना का बेबी बंप नजर आ रहा है.

Related posts

जयपुर – डॉक्टर्स की हड़ताल पर पहली बार बोले पायलट

Admin

अब WhatsApp में आ रहा है एक और शानदार फीचर, जिससे बदल जाएगा कॉलिंग का अंदाज

Live Bharat Times

राजस्थान में बीमा के नाम पर किसानों के साथ मजाक, 50 पैसे, 2 रुपए से लेकर 100 रुपए तक मिला क्लेम

Admin

Leave a Comment