Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मऊ :आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिन्दा जले

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिन्दा जल  कर मौत हो गयी  । आगजनी की यह घटना कोपागंज पुलिस स्टेशन के अंर्तगत आने वाले शाहपुर गांव में घटित हुई। मरने वालों में एक महिला, एक बालिग़ और तीन नाबालिग थे। घटना के वक़्त परिवार के लोग घर पर ही थे तभी अचानक आग लग गयी। घटना की सूचना पाते ही रिलीफ टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और बचाव कार्य चालू कर दिए गए। घटना के बारे में बताते हुए मऊ जिले के डीएमअरुण कुमार ने बताया कि एक महिला, एक बालिग और तीन नाबलिग सहित पांच लोग घर के अंदर ही थे तभी आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और रिलीफ टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि चूल्हे ने निकली चिंगारी आग लगने की वजह हो सकती है। डीएम ने इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने का ऐलान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक गुड़िया की शादी दोहरीघाट के रहने वाले रमाशंकर राजभर के साथ हुई। पति से विवाह के बाद भी वो पिछले पांच सालों से शाहपुर गाँव में अपने मायके में थीं। उनके तीन बच्चे अभिषेक, दिनेश और अंजेश थे। हादसे के वक्त गुड़िया की बहन की बेटी चांदनी भी परिवार के साथ थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे तभी रात करीब साढ़े नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक जब आग पूरी झोपड़ी में फैल गई तब कहीं जाकर परिवार के सदस्यों की नींद खुली मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Related posts

यूपी चुनाव-2022: जानिए 2017 चुनावमें हारी सीटों पर बीजेपी का क्या है प्लान? मिशन-2022 के लिए सपा के गढ़ में सेंध लगा रहे सीएम योगी

Live Bharat Times

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है रतन टाटा, ऑस्ट्रेलिया ने नवाजा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से

Live Bharat Times

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधान मंत्री मोदी ने जियांग जेमिन की मृत्यु के लिए सहानुभूति व्यक्त की

Admin

Leave a Comment