Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर की पॉपुलर फिल्म ‘एनीमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।’एनिमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर की रिलीज डेट की घोषणा 30 दिसंबर को की गई थी। फिर नए साल की आधी रात को फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ‘एनिमल’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है। ‘एनीमल’ के इस पोस्टर में रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं।

‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है
‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने नए साल की पूर्व संध्या पर करीब 12:00 बजे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सुपरस्टार नए लुक में नजर आ रहे हैं। हाथ में कुल्हाड़ी, मुंह में सिगरेट और खून से लथपथ रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। ‘एनीमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शमशेरा की तरह इस बार भी दर्शकों को रणबीर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ‘एनीमल’ के इस पोस्टर ने फैन्स का उत्साह दोगुना कर दिया है।सोशल मीडिया पर ‘एनीमल’ के इस लेटेस्ट पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है।
कब रिलीज होगी ‘एनिमल’?
‘एनिमल’ (रणबीर कपूर) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर की एनिमल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर के अलावा साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल एनिमल में रणबीर के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘एनीमल’ का निर्देशन किया है।

Related posts

बेटियों के जन्म पर राजस्थान सरकार मना रही उत्सव, बेबी किट वितरण किया

Admin

सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला – बिना ट्रायल के लंबे वक्त तक बंदी नही बनाया जा सकता है।

Live Bharat Times

साल 2022 में ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली इन फिल्मों और सीरीज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, देखें पूरी लिस्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment