Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हरदोई : शहर कोतवाल ने जड़े इन्साफ मांगते पीड़ित व्यक्ति को थप्पड़, वीडियो वायरल

इन्साफ मांगना किसी व्यक्ति को कितना भारी पड़ सकता है इसके एक बानगी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देखने को मिली। दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे यह देखा जा सकता है की एक पीड़ित व्यक्ति शहर कोतवाल से न्याय मांग रहा है, लेकिन कोतवाल ने उसे धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि इस बीच कई लोगों ने यह भी कहा कि साहब इसे क्यों पीट रहे हो।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरदोई जिले के डीएम चौराहा का बताया जा रहा है। जहां पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिहानी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति पिछले 9 दिन से लापता था। उसका शव लखनऊ जनपद के काकोरी खानपुर शारदा नहर से बरामद हुआ था। शव बरामदगी के बाद मृतक के परिवार वाले पिहानी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम चौराहा पर शव रखकर जाम लगाना चाह रहे थे। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी शहर कोतवाल को हो गई। जानकारी होते ही शहर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पीड़ित परिवार के लोग पिकअप डाला से नीचे उतर कर खड़े हुए, वैसे ही शहर कोतवाल  उन्हें  धमकाते हुए काफी डाटने लगे । इसी बीच उन्होंने दूसरे युवक को थप्पड़ भी मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related posts

‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी’

Live Bharat Times

11 करोड़ कलेक्शन के साथ ‘सेल्फी’ अक्षय की 10वीं सुपरफ्लॉप फिल्म बनी

Live Bharat Times

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

Admin

Leave a Comment