Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ब्रजेश पाठक का राहुल पर तंज कहा वही राहुल है जो यूपी छोड़कर केरल चले गए थे

कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहुप्रचारित भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश हो चूका है। भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश होने के साथ ही प्रदेश के राजनितिक गलियारों में यात्रा को लेकर बयानबाज़ी शुरू हो गयी है।प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि राहुल गाँधी के यह यात्रा सिर्फ उत्तर प्रदेश यूपी छूकर ही निकल जाएगी। इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। इसलिए वो मात्र सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर ही निकल रहे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं जो कि यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस विभाग (Haryana Police) के द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

डीआईडी सुपर मॉम्स : हरियाणा की वर्षा बुमराह ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के बाद शेर किया अनुभव

Live Bharat Times

100 साल पुराने जयपुर के अल्बर्ट हॉल का नाम बदल सकती है गहलोत सरकार !

Admin

Leave a Comment