Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने 48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से सिक्स एब्स का जलवा बिखेरा

ऋतिक रोशन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी फिटनेस और सिक्स एब्स की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने नए फेटा से अपनी फिटनेस और एब्स का जलवा दिखाकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर साझा करते हुए, ऋतिक रोशन ने इसे कैप्शन दिया, ऑल राइट लेट्स गो 2023। तस्वीरों में, वह जिम में नजर आ रहे हैं और शीशे के सामने खड़े होकर अपने 6 पैक एब्स दिखाते हुए हैंडसम दिख रहे हैं।

बता दें कि ऋतिक ने अपने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अलग-अलग एंगल से अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फेटो में उनके लुक की बात करें तो वह इस बीच क्लिक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कैप, मैचिंग टी-शर्ट और ट्रैक पैंट से अपने लुक को पूरा किया। फाटो के सामने आते ही फैन्स समेत बॉलीवुड स्टार्स ने भी उनके लुक और फिटनेस की तारीफ की। उनकी पोस्ट पर कुछ ही घंटों में 27 लाख से ज्यादा लोग रिएक्ट कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की तस्वीर सामने आने के बाद अभिनेता अनिल कपूर, निर्देशक रोहित शेट्टी, नील नितिन मुकेश, बिपाशा बसु, वरुण धवन और संजय कपूर सहित कई अन्य सितारों ने भी कमेंट कर उनके सिक्स एब्स की प्रशंसा की है। अनिल कपूर ने फाटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ये है असली फाइटर। जबकि वरुण धवन ने कमेंट में लिखा- ओके फ्रॉम फ्री। वहीं, रोहित शेट्टी समेत कुछ अन्य ने ‘वाह’ लिखकर कमेंट किया है। ऋतिक के काम की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं।

Related posts

लखनऊ : आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, दर्जन भर मामलों पर होगा विचार

Live Bharat Times

आखिर कौन है तान्या श्रॉफ जो सुनील शेट्टी के बेटे के दिल पर करती है राज, जाने के लिए पढ़े पूरी खबर

Admin

त्वचा संबंधित अनेक समस्याओं के लिए करें एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का ईस्तमाल

Admin

Leave a Comment