Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

मुख्यमंत्री योगी का एक दिवसीय बनारस दौरा आज, ऐसा रहेगा प्रोग्राम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर आज वाराणसी पहुंचेंगे। अपने वाराणसी दौरे के दौरान सीएम सबसे पहले बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम के दूसरे दिन तकनीकी सत्र  समाप्ति के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सम्बोधित करने के बाद सीएम योगी बनारस में बन रही टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। प्रशासन की योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  बोट के जरिए अस्सी घाट से टेंट सिटी में ले जाने की है। वाराणसी में होने वाली उन्नत खेती और कृषि विकास पर आधारित तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन आज रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। संगोष्ठी के उद्घाटन के लिए कृषि मंत्री शनिवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंच चुके हैं । रविवार को संगोष्ठी की तकनीकी सत्र समाप्त होने के बाद दोपहर ढाई बजे से होने वाली जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे

Admin

भाजपा की अध्यक्ष में रीपिट थीयरी, जे.पी. नड्डा का कार्यकाल एक साल बढा, 2024 के लीए कोई बडा रीस्क नहीं

Admin

निर्मला सीतारमण के निवेदन का ईस तरह कोंग्रेस नेता पी.चीदम्बरम ने ट्वीट के जरीए दीया जवाब

Live Bharat Times

Leave a Comment