Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्यप्रदेश: सतना में 84 हजार रूपय की अवैध शराब की 14 पेटियां मिली, एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार

मध्यप्रदेश के सतना जिले शराब तस्करी के मामलें में पुलिस ने तस्कर को दबोच कर लगभग 84 हजार रूपये की शराब जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अंग्रेजी गोवा शराब की खेप रामपुर बघेलान से अमरपाटन लायी जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

शराब की खेप रामपुर से अमरपाटन लायी जा रही थी

सतना जिले में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक स्कॉर्पियो कार में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि, अंग्रेजी गोवा शराब की खेप रामपुर बघेलान से अमरपाटन लायी जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की तलाश शरू की थी। इस दौरान जब शंकाशील कार वहां से निकली तो पुलिस ने उसका पीछा किया।

कार में से अवैध शराब की 14 पेटियां मिली

पिछा करते हुए पुलिस ने कार को कर्पवाह गांव के मोड़ के पास पकड़ लिया। और जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर से अवैध शराब की 14 पेटियां मिली। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस प्रताप सिंह नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। अवैध शराब की कीमत करीब 84 हजार रुपये आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया था और उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश हाल जारी है।

Related posts

5 और 8 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर प्राइवेट स्कूलों के संस्थापक हाई कोर्ट तक पहुंचे .

Live Bharat Times

ग्रेनो अथॉरिटी के विजिलेंस सेल को चेतावनी : यदि प्राधिकरण के किसी कर्मचारी को परेशान किया जाता है, तो शिकायत के लिए कॉल, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जारी करें।

Live Bharat Times

भोपाल में कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बेहरमी से पिटा, पशु प्रेमी ने बचाया पुलिस में की शिकायत।

Live Bharat Times