Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नेपाल हादसे में मारे गए लोगो के परिजन को मिलेगा मुआवजा,मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नेपाल में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा करी गयी है। इसके साथ ही साथ सीम योगी ने यह भी कहा कि नेपाल से मृतक लोगों के शवों को लाने में जो भी खर्चा आएगा उसे उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी।  इस बीच, नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी को हुए विमान हादसे में मारे गए चार युवकों के परिवार वाले शवों की शिनाख्त करने के लिए मंगलवार शाम काठमांडू पहुंच गए। हालांकि अभी , शवों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था। इस मामले में गाजीपुर के जिलाधिकारी अरयाका अखौरी ने कहा कि विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य जिनमें सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा शामिल हैं, मंगलवार शाम काठमांडू पहुंचे हैं। पोखरा से शव अभी काठमांडू नहीं पहुंचे थे, इसलिए अधिकारियों को डीएनए मिलान सहित शव की पहचान की प्रक्रिया आज यानी बुधवार को पूरा होने की उम्मीद है।

Related posts

शुद्ध के लिए युद्ध: चिकित्सा विभाग और पुलिस ने बस से 500 किलो मिलावटी मावा पकड़ा

Admin

इस दिन दूल्हे बनेंगे गुड्डू भैया, दिल्ली के 110 साल पुराने महल में होगा रिसेप्शन

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मा चार पैर,चार हाथ वाला बच्चा।

Live Bharat Times