Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

नई सिविल हॉस्पिटल से एनआईसीयू में नवजात बच्चे को छोड़कर मां फरार

क्राइम रिपोर्टर। सूरत

सिविल अस्पताल में आए दिन बच्चा चोरी करने या बच्चा छोड़ जाने के मामले सामने आते रहते है। इसी बीच एक बच्चा छोड़ने को घटना शुक्रवार देर रात को सामने आया है। नई सिविल अस्पताल में प्रसूति के बाद एनआईसीयू में इलाज के लिए भर्ती नवजात बच्चे को छोड़कर मां चली गई। 7 दिन की बच्ची को मां छोड़ गई इस घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना के बारे में खटोदरा पुलिस बारडोली पुलिस की मदद से प्रसूता की खोजबीन करने में लग गई है।
एक हफ्ते पहले प्रसव पीड़ा के साथ सिविल अस्पताल में आई सताबेन लक्ष्मणभाई सोनवने ने बच्ची को जन्म दिया था। हालांकि नवजात बच्ची की तबीयत खराब होने से उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। इसी दौरान शुक्रवार रात को नवजात बच्ची को एनआईसीयू वार्ड में छोड़कर प्रसूता फरार हो गई। बच्चे की मां और परिवार बच्ची को छोड़ कर चले गए होने की जानकारी मिलते ही पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सताबेन ने भर्ती होते समय अपना पता मढ़ी शुगर फैक्ट्री के पास धुल्या जिला लिखवाया था। मढ़ी शुगर फैक्ट्री बारडोली में होने से इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही खटोडरा पुलिस बारडोली पुलिस की मदद से जांच कर रही है।

Related posts

चलती ट्रैन में खिड़की तोड़ कर यात्री के गर्दन में घुसी रॉड, ट्रेन रुकने से पहले मौत

Admin

एयरलाइन उद्योग का निजीकरण, वीआईपी कल्चर अब भी रहेगा

Live Bharat Times

ग्रेटर नोएडा में 26 जनवरी को स्कूटी सवार एक युवक को गोलियों से भून दिया गया था.

Live Bharat Times

Leave a Comment